बिजली कंपनी को दिल्ली से मिले स्मार्ट मीटर के पुरस्कार

बिजली कंपनी को दिल्ली से मिले स्मार्ट मीटर के पुरस्कार

इंदौर। स्मार्ट मीटर योजना का देश में सबसे अच्छी तरह से संचालन करने व उपभोक्ता सुविधा बढ़ाने पर बिजली कंपनी को दो स्कॉच अवॉर्ड दिल्ली से प्राप्त हुए है। इनमें एक सिल्वर अवॉर्ड तो दूसरा श्रेष्ठ भागीदारी करने पर मिला विशेष का अवॉर्ड है। मप्रपक्षेविविकं के प्रबंध निदेशक श्री अमित तोमर, मुख्य महाप्रबंधक श्री रिंकेश कुमार वैश्य ने स्मार्ट मीटर टीम के अधिकारी श्री एसआर बमनके, श्री डीएस चौहान, श्री नवीन गुप्ता समेत अन्य इंजीनियरों, कर्मचारियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।

1437 views