बिहार में ट्रेन हादसा, 11 डिब्बे पटरी से उतरे : 7 लोगों की मृत्यु*

*बिहार में ट्रेन हादसा, 11 डिब्बे पटरी से उतरे : 7 लोगों की मृत्यु*
बिहार के हाजीपुर के पास सहदेई में आज सुबह करीब 4 बजे सीमांचल एक्सप्रेस डिरेल हो गयी, 11 डिब्बे पटरी से उतर गये। दुर्घटना में 7 लोगों की मृत्यु होने व बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने की खबर है।स्थल पर पुलिस व एनडीआरएएफ के लोगों के अलावा रेलवे के बचाव कर्मी पहुंच गये हैं और तेजी के साथ बचाव व राहत कार्य शुरू कर दिया गया है।पलटे हुए डिब्बों के अंदर फंसे लोगों की तलाश के लिए डाॅग स्क्वॉड की भी मदद ली जा रही है।
दुर्घटना स्थल के आसपास के ग्रामीणों व रेल यात्रियों के अनुसार डिब्बे पटरी से उतरने से पूर्व दो बार धमाके जैसी जोरदार आवाज आयी थी।रेलवे के अनुसार शुरूआती जांच में दुर्घटना स्थल के पास पटरी टूटी हुई मिली है।
रेलवे की ओर से मृतकों के परिजनो को र5 लाख रूपये के मुआवजे की घोषणा की गयी है। सीमांचल एक्सप्रेस जोगबनी से दिल्ली जा रही थी।

2651 views