*अभिषेक मिश्रा मामला: सुरक्षा देगी एमपी सरकार!*
दिल्ली पुलिस द्वारा पिछले दिनों गिरफ्तार किए गए मध्य प्रदेश के छतरपुर से मशहूर यूट्यूबर अभिषेक मिश्रा मामले में एमपी सरकार के गृह विभाग ने निर्देश दिया है कि मध्य प्रदेश सरकार अभिषेक मिश्रा को सुरक्षा देगी.
दरअसल, गृह मंत्री बाला बच्चन ने बयान दिया कि मुख्यमंत्री ने सुरक्षा बढ़ाने के लिए डीजीपी को निर्देश दिए हैं. और अब मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद गृह विभाग अभिषेक मिश्रा को सुरक्षा देगा. इससे पहले मध्य प्रदेश के गृहमंत्री बाला बच्चन ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर आपत्ति जताई थी.
बता दें कि अभिषेक मिश्रा के खिलाफ दिल्ली में एक महिला ने सोशल मीडिया पर भावनाएं भड़काने की शिकायत दर्ज कराई थी. जिस पर दिल्ली पुलिस की साइबर सेल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभिषेक को भोपाल से गिरफ्तार कर लिया था. खास बात ये कि इस पूरी कार्रवाई की जानकारी दिल्ली पुलिस की ओर से एमपी सरकार को नहीं दी गई.
अभिषेक पर आरोप है कि वे सोशल मीडिया, फेसबुक ट्वीटर और अपनी एक वेबसाइट के जरिए भड़काऊ पोस्ट, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली पोस्ट लिखता था. अभिषेक पर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ टिप्पणी करने का भी आरोप है.
1710 views





