*दिल्ली पहुंचे किसान, एक हफ्ते तक चलेगा राजधानी में आंदोलन*
उत्तर प्रदेश के किसानों का आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन है. किसानों ने शुक्रवार को नोएडा से होते हुए दिल्ली के पैदल कूच किया था. जमीन अधिग्रहण में उचित मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर किसानों ने आंदोलन किया है. बताया जा रहा है कि किसान दिल्ली में पीएम आवास को घेरने की धमकी भी दे रहे हैं. जिसे देखते हुए पुलिस ने कड़े इंतजाम भी किए हैं.
*एक हफ्ते तक करेंगे प्रदर्शन*
बताया जा रहा है कि किसान अगले एक हफ्ते तक के लिए दिल्ली में ही डेरा जमाकर बैठेंगे. दिल्ली के जंतर-मंतर में शनिवार से उनका धरना प्रदर्शन शुरू होगा. इस दौरान किसान प्रदर्शन के कई तरीके अपना सकते हैं. किसान नेताओं की तरफ से धमकी दी जा रही है कि अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो प्रदर्शन को और तेजी से आगे बढ़ाएंगे. फिलहाल सरकार की तरफ से किसानों की इन मांगो पर किसी भी तरह का कोई रिएक्शन नहीं आया है.
2305 views





