पूर्व मंत्री अर्चना दीदी ने श्री नेवे सकल पंच समाज के 25 लाख के सामुदायिक भवन का किया भूमिपूजन*

*पूर्व मंत्री अर्चना दीदी ने श्री नेवे सकल पंच समाज के 25 लाख के सामुदायिक भवन का किया भूमिपूजन*
बुरहानपुर। लोकप्रिय नेता एवं प्रदेश की पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) शुक्रवार को बुरहानपुर प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुई।
श्रीमती चिटनिस अर्जुन नगर में श्री नेवे सकल पंच समाज एवं श्री स्वामी समर्थ मंडल द्वारा आयोजित सामुदायिक भवन के भूूमिपूजन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर विशेष निधि 25 लाख रूपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन के कार्य का भूमिपूजन किया। इस दौरान अनेक जनप्रतिनिधि व समाजजन उपस्थित रहा।
नेवे समाज और श्री स्वामी समर्थ मंडल के इस आयोजन के दौरान संबोधित करते हुए श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि लोकतंत्र में स्वतंत्रता की अभिव्यक्ति के साथ प्रगतिशील समाज के इस कार्यक्रम में हुए स्वागत-सत्कार से अभिभूत हूं। पहले भी कहा है और अब भी कहूंगी व्यवस्था वह आदर्श है जिसमें समाज आगे चले और सरकार पीछे। आज का यह कार्यक्रम एक ऐसा ही कार्यक्रम है जिसमें समाज आगे चल रहा है और हम सब उसके पीछे चल रहे है। यहीं आजादी और स्वतंत्रता है। शासक की प्रतिष्ठा तो गुलामी का प्रतिक है, समाज की प्रतिष्ठा ही स्वतंत्रता का लक्षण है। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि विशेष निधि दी या विधायक निधि या और किसी भी योजना में स्वीकृति कराई गई, यह तो जनप्रतिनिधि का कर्तव्य है।
समारोह में नगर निगमाध्यक्ष मनोज तारवाला, श्रीमती उज्वला सगरे, डॉ.राजेश हकीम, डॉ.देवेन्द्र हकीम, संभाजीराव सगरे, रूद्रेश्वर एंडोले, यादवेन्द्र नेवे, समर्थ चिटनिस, शरद वाणी, महेन्द्र नेवे, बलराम सुगंधी, पूर्व पार्षद जीवन सगरे, भगवान एंडोले, रामचंद्र मोहरे, गोकुल कौटिक, श्री स्वामी समर्थ महिला मंडल सहित समाज के वरिष्ठ, युवा, महिलाएं और वार्डवासी उपस्थित रहे।

दिनांक:- 01 फरवरी 2019
01

1915 views