बजट 2019: गोयल का शब्दो का खेल, इनकम टैक्स में गुगली, 5 लाख तक इनकम टैक्स फ्री लेकिन…*

*बजट 2019: गोयल का शब्दो का खेल, इनकम टैक्स में गुगली, 5 लाख तक इनकम टैक्स फ्री लेकिन…*

मोदी सरकार ने अपने अंतरिम बजट में मिडिल क्लास को बड़ा तोहफा दिया है. टैक्स पेयर्स की 5 लाख रुपए तक की इनकम अब टैक्स फ्री होगी. *लेकिन ये भी ध्यान रखें कि सालाना 5 लाख रुपए से ऊपर के इनकम वाले लोगों को फायदा नहीं होगा. अगर आपकी सालाना इनकम 5 लाख 1 रुपए है तो आपके लिए कुछ नहीं बदला है.* ध्यान रखें इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है
सरकार ने आयकर की छूट सीमा ढाई लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दी है. 

*संक्षिप्त बात*
5 लाख तक की कमाई पर अब कोई टैक्स नहीं
5 से 10 लाख रुपये की कमाई पर 20 फीसदी टैक्स
10 लाख से ऊपर की कमाई 30 फीसदी टैक्स लगेगा
3 करोड़ लोग टैक्स के दायरे से बाहर हो गए

2445 views