*एलआइसी आइपीओ को अब तक मिला 90 फीसद सब्सक्रिप्शन, ऐसे करें इश्यू के लिए अप्लाई*
भारत का अब तक का सबसे बड़ा एलआइसी आइपीओ बुधवार को आम निवेशकों के लिए खुला है। दूसरे दिन यानि गुरुवार दोपहर तक इश्यू 90 फीसदी सब्सक्राइब हो गया था। स्टॉक एक्सचेंजों के आंकड़ों के अनुसार, पॉलिसीधारक के हिस्से को लगभग तीन गुना सब्सक्राइब किया गया था जबकि आरक्षित कर्मचारियों के सेगमेंट को 1.8 गुना सब्सक्राइब किया गया था,बीएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार योग्य संस्थागत खरीदारों (क्यूआइबी) और गैर-संस्थागत निवेशकों (एनआइआइ) ने आइपीओ को लेकर कोई खास उत्साह नहीं दिखाया। गैर-संस्थागत निवेशकों के हिस्से को 37 प्रतिशत अभिदान मिला, जबकि क्यूआईबी के हिस्से को 34 प्रतिशत से थोड़ा अधिक अभिदान मिला है। रिटेल इन्वेस्टर कैटेगरी ने इस सेगमेंट के लिए अलग रखे गए 6.9 करोड़ शेयरों में से करीब 80 फीसदी सब्सक्राइब किया है।एलआइसी ने एक शेयर की कीमत 902-949 रुपये तय की है। शेयर खरीदने के लिए कंपनी जहां कर्मचारियों को 45 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। वहीं पालिसीधारकों के लिए यह छूट 60 रुपये है। 245 निजी जीवन बीमा कंपनियों का विलय करके एक सितंबर, 1956 को पांच करोड़ की प्रारंभिक पूंजी के साथ एलआइसी का गठन किया गया था






