तेज शुरुआत के बावजूद मामूली बढ़त लेकर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 33 तो निफ्टी पांच अंक उछला*

तेज शुरुआत के बावजूद मामूली बढ़त लेकर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 33 तो निफ्टी पांच अंक उछला*
आज भारतीर शेयर बाजार हरे निशान पर खुला और दिनभर के कारोबार के बाद मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 33 अंक उछलकर 55,702 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक ने पांच अंक की तेजी लेते हुए 16,683 के स्तर पर कारोबार खत्म किया,इससे पहले मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच बीएसई के सेंसेक्स ने 517 अंक या 0.93 फीसदी की बढ़त लेते हुए 56,186 के स्तर पर कारोबार शुरू किया था, जबकि एनएसई का निफ्टी 157 अंक या 0.94 फीसदी की उछाल के साथ 16,835 के स्तर पर खुला था। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के दौरान दोनों सूचकांक अंत तक इस शुरुआती तेजी को संभाल नहीं सके।

1297 views