*जैन सोशल ग्रुप मैत्री द्वारा अक्षय तृतीया पर इक्षु रस वितरण*
जैन सोशल ग्रुप मैत्री द्वारा वर्ष के अपने स्थायी प्रोजेक्ट के अंतर्गत करमदी तीर्थ पर इक्षु रस द्वारा दादा आदिनाथ का पक्षाल एवम सभी तीर्थ यात्रियों को इक्षु रस वितरण किया गया।
जैन मान्यता है कि आज ही के दिन प्रथम तीर्थंकर प्रभु आदिनाथ ने इक्षु रस द्वारा पारणा किया था। आज के दिन सभी तपस्वी इक्षु रस द्वारा ही पारणा करते है।
संस्थापक अध्यक्ष अमित कोठारी ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर मैत्री परिवार द्वारा करमदी तीर्थ पर इक्षु रस का वितरण किया गया। समाज के सभी लोगो ने करमदी तीर्थ पर इसका लाभ लिया।
जैसा कि ज्ञात है कि मैत्री परिवार हर वर्ष अक्षय तृतीया पर इक्षु रस वितरण का लाभ लेता है।
इस कार्य का लाभार्थ ग्रुप परिवार के अमित रीना कोठारी, नीलेश प्रणेता मंडलेचा, आशीष अंजलि नवलखा, प्रवीण पिंकी पटवा,राहुल नेहा सकलेचा, सुमित दीप्ति पुंगलिया, राहुल रुपाली नवलखा, संजय चंचल जैन द्वारा लिया गया।
इस कार्य में अमित कोठारी, मयंक कोठारी, नीलेश कोठारी, वैभव मेहता, तरुण डांगी, नीलेश मंडलेचा, दीपक सेलोत, गौरव कास्टिया, सचिन माण्डोत, मनोज अग्रवाल,प्रवीण पटवा, राहुल नवलखा, आशीष नवलखा,विनय वोहरा,मनोज सिंगावत, सुमित पुंगलिया,निखिल धारीवाल,सिद्धार्थ बोराणा,संदीप सकलेचा,नितेश सकलेचा,अरुण मूणत,संजय जैन,पीयूष नवलखा, शुभम छाजेड़,रेनिश मेहता,राहुल सकलेचा, रवि सोनी,वैभव धारीवाल,मिलन राखेचा, मयंक जैन,ललित तांतेड़,प्रितेश संचेती,राजेश चोपड़ा,ओनिल पगारिया, रितेश बाफना,मास्टर जैनम नवलखा,मास्टर सम्यक कोठारी ने उपस्थित रहकर अपनी सेवाएं प्रदान की।
अंत में तरुण डांगी ने सभी को आभार प्रेषित किया।
1785 views





