आरबीआई के फैसले से शेयर बाजार धराशायी, सेंसेक्स 1300 अंक टूटा, निफ्टी 16600 पर लुढ़का*
सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार ने मामूली बढ़त के साथ कारोबार शुरू किया, लेकिन अचानक की गई आरबीआई की बैठक में रेपो दरों को बढ़ाने के फैसले के बाद एकदम से बाजार में भूचाल आ गया और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 1306 अंक या 2.29 फीसदी गिरकर 55,669 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक पर भी आरबीआई के फैसले का बुरा असर हुआ और यह 391 अंक या 2.29 फीसदी फिसलकर 16,678 के स्तर पर बंद हुआ। बाजार बंद होने पर लगभग 825 शेयरों में तेजी आई है, 2454 शेयरों में गिरावट आई है और 98 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।






