झटका; कंपनियों ने मई के पहले दिन दिया झटका, बढ़ाया एलपीजी का दाम*

झटका; कंपनियों ने मई के पहले दिन दिया झटका, बढ़ाया एलपीजी का दाम*
महीने के पहले ही दिन पेट्रोलियम कंपनियों ने एलपीजी के कामर्शियल गैस सिलिंडर के दाम बढ़ा कर झटका दे दिया है। कंपनियों ने कमर्शियल गैस के सिलिंडर के दामों में 103 रूपए का इजाफा किया है। एक अप्रैल से ठीक एक माह बाद बढ़े दामों का असर लोगों की जेब पर ही पड़ेगा।इसके पहले घरेलू गैस के दामों में 50 रूपए का इजाफा हो चुका है। जबकि पेट्रोल और डीजल पर दस रूपए की वृद्धि होने के बाद से उनके दाम अभी थमे है। 22 मार्च के बाद से पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में जिस तरह से इजाफा हुआ उससे बढ़ी महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है।

1096 views