उत्तर प्रदेश में 1500 के पार हुई एक्टिव केसों की संख्या, मुख्यमंत्री योगी ने दिए सख्ती बढ़ाने के निर्देश

उत्तर प्रदेश में 1500 के पार हुई एक्टिव केसों की संख्या, मुख्यमंत्री योगी ने दिए सख्ती बढ़ाने के निर्देश*
उत्तर प्रदेश में दिन पर दिन बढ़ रहे कोरोना केसों को देखते हुए सीएम योगी ने चिंता जताई है। सीएम योगी ने इस पर काबू पाने के लिए सख्ती बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं। उच्‍चस्‍तरीय बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ अफसरों को कोविड गाइडलाइन का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। उन्‍होंने अधिकारियों से कहा कि एनसीआर के जिलों व लखनऊ में लिए सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क की अनिवार्यता को प्रभावी बनाया जाए। लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन के लिए जागरूक किया जाए। पब्लिक एड्रेस सिस्टम का प्रभावी ढंग से इस्तेमाल किया जाए। साथ ही स्कूलों में कोविड प्रोटोकॉल का बारे में बच्चों को जागरूक भी किया जाए।उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के मार्गदर्शन में ट्रैक, टेस्ट, ट्रीट और टीकाकरण की नीति के सफल क्रियान्वयन से यूपी में कोविड महामारी पर प्रभावी नियंत्रण बना हुआ है। चौथी लहर को लेकर सभी टीमें अलर्ट मोड पर जमीनी स्‍तर पर मोर्चा संभालें हुईं हैं। गांव और शहरी क्षेत्रों में तेजी से टेस्टिंग और टीकाकरण करने के निर्देश दिए। बीते 24 घंटों में प्रदेश में कुल 1587 एक्टिव केसों की पुष्टि हुई। प्रदेश में 99 फीसदी लोग होम आइसोलेशन में हैं। जिनके स्वास्थ्य की सतत निगरानी की जा रही है।

866 views