सहारा चिटफंड कंपनी से लोगों का भुगतान दिलाए जाने के लिये भाजपा नेता सुरेन्द्रशर्मा ने केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया को लिखा पत्र।

सहारा चिटफंड कंपनी से लोगों का भुगतान दिलाए जाने के लिये भाजपा नेता सुरेन्द्रशर्मा ने केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया को लिखा पत्र।
सिंधिया के प्रयास से मुरैना में लोगों को सहारा से पैसा वापिस मिल चुका है
शिवपुरी/ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुरेन्द्रशर्मा ने केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखकर उनसे शिवपुरी गुना अशोकनगर जिले के सहारा चिटफंड के निवेशकों को उनका फँसा हुआ पैसा वापिस दिलवाने की माँग की है।
केन्द्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी को भेजे गये पत्र में भाजपा नेता सुरेन्द्रशर्मा ने उनसे आग्रह किया है कि विगत दिनों मुरैना जिले के कैलारस जोरा, सबलगढ़, अंबाह व पोरसा के लोगों ने आप से मुलाकात की। यह सभी वे पीड़ित थे जिन लोगों का सहारा इंडिया कंपनी में पैसा निवेश है और कंपनी उनका पैसा वापस नहीं लौटा रही है। पुलिस और प्रशासन से शिकायत के बाद भी पीड़ितो को न्याय नहीं मिल पा रहा था लेकिन मुझे यह बताते हुए हार्दिक प्रसन्नता है कि आपके द्वारा न केवल इन लोगों की समस्या को गंभीरता से सुना गया बल्कि तत्काल संबंधित विभाग के आला अधिकारियों को इस संबंध में उचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस कार्रवाई के चलते मुरैना जिले के सहारा में निवेश करने वाले लोगों में हर्ष का वातावरण है और लंबे समय बाद उन्हें न्याय की उम्मीद जागी है। श्रीमंत, मेरा इस संबंध में निवेदन है कि शिवपुरी, गुना व अशोकनगर जिले में भी लाखों लोगों का करोड़ों रुपया सहारा इंडिया कंपनी में निवेश है और कंपनी उसे वापस नहीं लौटा रही है। इन लोगों में आदिवासी सहरिया वर्ग के भी काफी लोग शामिल है। पुलिस इस संबंध में f.i.r. तो दर्ज करती है लेकिन उसके बाद आगे कोई कार्यवाही नहीं हो रही जिसके चलते निवेशकों का पैसा वापस नहीं लौट पा रहा है। मेरा आपसे विनम्र आग्रह है कि इस संबंध में उचित कार्रवाई कर गुना, शिवपुरी व अशोकनगर जिले के सहारा मे निवेश करने वालों के लिए भी कार्रवाई करवाने का कष्ट करें ताकि उन लोगों का वर्षों से संचित धन वापस मिल सके।।
प्रकाशन हेतु सादर
सुरेन्द्रशर्मा
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य
भारतीय जनता पार्टी(म.प्र.)
Mo.9074600001
9174600001

941 views