युक्रेन रूस युद्ध:50 दिन में 50 लाख यूक्रेनियों ने छोड़ा देश, 70 लाख से ज्यादा आंतरिक रूप से विस्थापित*
रूस-यूक्रेन युद्ध को 50 दिन पूरे हो गए। आज 51वां दिन है और रूसी हमले अभी भी बंद नहीं हुए हैं। शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चाुक्त कार्यालय की ओर से बताया गया है कि, इस जंग में अब तक पांच मिलियन यूक्रेनी देश छोड़कर जा चुके हैं। वहीं 7.1 लोग आंतरिक रूप से विस्थापित हो गए हैं। इस बीच यूक्रेनी ससंद ने युद्ध के दौरान विदेशियों को यूक्रेन की खुफिया एजेंसी में काम करने के लिए अनुमति दे दी है। देश छोड़कर जाने वालों में सबसे ज्यादा महिलाएं व बच्चे ही हैं। खबरों के मुताबिक, कुल शरणार्थियों की 90 प्रतिशत संख्या महिला व बच्चे हैं। दरअसल, पुरुषों को देश छोड़कर जाने की इजाजत नहीं है।रूस-यूक्रेन जंग में अब तक यूक्रेन को बहुत नुकसान हो चुका है। उसके कई शहर खंडहर बन गए हैं। हजारों लोग मारे जा चुके हैं। इस बीच संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त कार्यालय की ओर से कहा गया है कि, 50 लाख से ज्यादा यूक्रेनी अब तक देश छोड़कर चले गए हैं। वहीं 70 लाख लोग आंतरिक रूप से विस्थापित हो चुके हैं।






