फोबोर्स के टॉप अमीरों में गौतम अडानी 9वें पायदान पर खिसके, 1 दिन में इतनी घटी नेट वर्थ

फोबोर्स के टॉप अमीरों में गौतम अडानी 9वें पायदान पर खिसके, 1 दिन में इतनी घटी नेट वर्थ*
अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी दुनिया की टॉप 10 अमीरों की लिस्‍ट में पिछड़ गए हैं। बुधवार को उनकी और परिवार की नेट वर्थ 116.3 बिलियन डॉलर थी, जिससे वह टॉप टेन अमीरों में छठे पायदान पर पहुंच गए थे। वहीं गुरुवार को उनकी नेटवर्थ घटकर 109.8 बिलियन डॉलर पर आ गई। इससे उनकी रैंकिंग घटकर 9वें स्‍थान पर आ गई। यह आंकड़ा Forbes Real-Time Billionaires list से लिया गया है।बुधवार को नेट वर्थ में आए बड़े उछाल से गौतम अडानी ने Oracle के Larry Ellison और Google के Sergey Brin व Larry Page को पछाड़ दिया था। Forbes Real-Time Billionaires list के मुताबिक बीते हफ्ते गौतम अडानी और परिवार की नेट वर्थ 100 बिलियन डॉलर को पार कर गई थी। ऐसा पहली बार नहीं था कि Adani अमीरों की टॉप टेन लिस्‍ट में आए हों। लेकिन छठे पायदान पर पहुंचना पहली बार था।हालांकि अडानी अभी मुकेश अंबानी से आगे चल रहे हैं। Forbes Real-Time Billionaires list के मुताबिक मुकेश अंबानी की नेट वर्थ 98.8 बिलियन डॉलर है। रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के सीएमडी मुकेश अंबानी Forbes Real-Time Billionaires list 10वें नंबर पर बने हुए हैं। फरवरी में भी गौतम अडानी अंबानी से आगे निकल गए थे और एशिया व भारत के सबसे अमीर शख्‍स बन गए थे।

1446 views