शिवपाल यादव मसले पर अखिलेश यादव का दो टूक जवाब, बोले- लोकतंत्र की सीरियल किलर है भाजपा

शिवपाल यादव मसले पर अखिलेश यादव का दो टूक जवाब, बोले- लोकतंत्र की सीरियल किलर है भाजपा*
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने भाजपा को लोकतंत्र का सीरियल किलर बताया है और कानपुर के लाकरकांड पर भी घेरा है। उन्होंने कहा कि अभी तक ब्याज की लूट की और अब भाजपा वाले लाकर लूट रहे हैं। वह बुधवार की दोपहर एमएलसी चुनाव को लेकर बैठक करने कन्नौज आए थे। उन्होंने बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता की और शिवपाल के भाजपा में जाने के सवाल पर दो टूक जवाब दिया,सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि लोकतंत्र में लूटने वाली पार्टी है बीजेपी। भाजपा को लोकतंत्र का सीरियल किलर बताते हुए उन्होंने कहा कि हर चुनाव में अफसरों साथ लेकर भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है। उन्होंने पुलिस प्रशासन का साथ लेकर एमएलसी चुनाव में भी सपा के उम्मीदवारों को रोकने का आरोप लगाया। कानपुर लॉकर मामले में भी भाजपा पर हमला बोला और कहा कि अभी तक ब्याज लूटा जा रहा था और अब लॉकर लूट रहे हैं। अब हर जिले में बैंक लॉकर से लूट होगी।

1337 views