5,10 रुपये लोगों से चंदा लेकर संगठन को मजबूत बनाएंगे भाजपाई, कल से शुरू होगा अभियान

5,10 रुपये लोगों से चंदा लेकर संगठन को मजबूत बनाएंगे भाजपाई, कल से शुरू होगा अभियान*
विधानसभा चुनाव में मिली शानदार सफलता से उत्साहित नेतृत्व संगठन को और मजबूत बनाने में जुट गया है। इसके लिए पार्टी ने सूक्ष्म निधि सहयोग अभियान चलाने की योजना तैयार की है, जिससे संगठन को आर्थिक और सामाजिक दोनों दृष्टि से मजबूती मिलेगी। अभियान में लोगों को भाजपा से जोड़ा जाएगा तो आर्थिक सहयोग भी लिया जाएगा। अधिक से अधिक लोग अभियान से जुड़ें, इसके लिए निधि सहयोग की न्यूनतम राशि पांच रुपये रखी गई है। अभियान में पहले अधिकाधिक कार्यकर्ताओं, फिर लोगों के घर-घर जाकर उन्हें पार्टी से जोडऩे की कार्ययोजना तैयार की गई है। पार्टी के स्थापना दिवस यानी छह अप्रैल से शुरू होने वाला अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा। लोगों से निधि सहयोग नगद की बजाय आनलाइन लिया जाएगा। इसके लिए पार्टी लिंक जारी करेगी। अभियान के पीछे पार्टी की मंशा अधिक से अधिक से कार्यकर्ताओं को आर्थिक सहयोग के जरिये चुनाव के बाद नए सिरे सक्रिय करने और उनमें पार्टी में आर्थिक भागीदारी का भाव जगाने की है। अभियान को सफल बनाने के लिए क्षेत्र, जिला और मंडल, हर स्तर पर जिम्मेदारी सुनिश्चित की गई है। हर स्तर पर एक-एक संयोजक बनाए गए हैं, जो अभियान के क्रियान्वयन की निगरानी करेंगे। मंडल संयोजक बूथ समितियों के सहयोग से अभियान को सफल बनाएंगे

1648 views