गौतम अडानी को देश का नंबर वन बिलियनेयर बनाने में इन कंपनियों ने की मदद

गौतम अडानी को देश का नंबर वन बिलियनेयर बनाने में इन कंपनियों ने की मदद*
देश के दिग्‍गज बिजनेसमैन गौतम अडानी की संपत्ति बढ़ाने में उनके ग्रुप की कुछ कंपनियां शानदार मदद कर रही हैं। इन 7 कंपनियों में 2 कंपनियों का योगदान सर्वाधिक है। अडानी पावर की बात करें तो इसने बीते एक महीने में शेयर मार्केट में 92 फीसद का रिटर्न दिया है जबकि अडानी विल्मर का रिटर्न 61 फीसद है। इस रिटर्न के साथ अडानी ग्रुप चमक रहा है। बता दें कि अडानी विल्मार की लिस्टिंग हाल में हुई है।इन शेयरों में रैली से गौतम अडानी देश के सबसे अमीर शख्‍स बन गए हैं। ब्लूमबर्ग Billionaire Index के मुताबिक वह मुकेश अंबानी से आगे चल रहे हैं। इस बढ़त के साथ गौतम अडानी ने 100 अरब डॉलर क्‍लब ज्‍वाइन कर लिया है।1 महीने में Adani Total Gas और Adani Enterprises का रिटर्न क्रमश: 35 और 33 फीसद रहा है। जबकि Adani Ports और Adani Green Energy का रिटर्न क्रमश: 22 फीसद और 15 फीसद रहा है। Adani Transmission सबसे कम 7 फीसद रिटर्न के साथ अंतिम नंबर पर है। मार्केट एक्‍सपर्ट की मानें तो Adani Transmission और Adani Ports को छोड़कर बाकी 5 कंपनियों के शेयर All time High पर हैं।

1203 views