रेलवे अब ट्वीटर और अन्य इंटरनेट मीडिया माध्यम पर सूचनाएं नहीं करेगा शेयर, बड़े खतरे के अंदेशे में लगाई रोक*
मंडल रेल प्रशासन को सूचना अदान-प्रदान किए जाने को गंभीरता से ले रहा है। इसके चलते सूचनाओं के आदान प्रदान पर प्रतिबंध लगा दिया है। सूचना यात्री, रेलवे कर्मचारी या बाहरी व्यक्ति के पास पहुंचने से रेलवे प्रशासन को ट्रेन की संरक्षा व सुरक्षा को खतरा होने का संदेह है। रेलवे बोर्ड व उत्तर रेलवे मुख्यालय यात्रियों, रेलवे कर्मचारियों व अन्य लोगों तक सूचना ट्वीट, फेसबुक, इंस्ट्राग्राम आदि माध्यम उपलब्ध कराई जाती हैं। सभी रेल मंडल के लिए सभी प्रकार की सूचनाएं विभिन्न माध्यमों से जारी करने का आदेश हैं।






