उत्तराखंड की एक महिला की नजर में इस नेता के प्रति इतना लगाव देखा गया कि उन्होंने अपनी लाखों रुपये की संपत्ति उनके नाम कर दी।

विपक्ष भले ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पप्पू बोलकर उनपर तंज कसता हो लेकिन उत्तराखंड की एक महिला की नजर में इस नेता के प्रति इतना लगाव देखा गया कि उन्होंने अपनी लाखों रुपये की संपत्ति उनके नाम कर दी। 50 लाख रुपये की संपत्ति के साथ 10 तोला सोना भी है जो राहुल गांधी के नाम वरीयत में लिख दिया गया है।
देहरादून की 78 साल की महिला पुष्पा मुंजियाल के दिल में राहुल गांधी व उनके परिवार के प्रति प्रेम व सम्मान है। उनका कहना है राहुल गांधी के परिवार ने देश की काफी सेवा की है और अब खुद राहुल देश सेवा कर रहे हैं। पुष्पा मुंजियाल का कहना है मैं राहुल गांधी के विचारों से काफी प्रभावित हूं और यही कारण है कि मैं अपनी संपत्ति उनके नाम कर रही हूं। इस वृद्ध ने अपनी सारी प्रापर्टी का मालिक राहुल गांधी को बना दिया है। उन्होंने मालिकाना हक राहुल गांधी के नाम करते हुए देहरादून कोर्ट में वसीयतनामा पेश किया है। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा के मुताबिक महिला ने राहुल गांधी के नाम अपनी संपत्ति का वसीयतनामा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को उनके आवास पर जाकर सौंप दिया है।

1097 views