झटका:दो सप्‍ताह में 12वीं बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, अलीगढ़़ में आज इस भाव बिक रहा तेल

झटका:दो सप्‍ताह में 12वीं बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, अलीगढ़़ में आज इस भाव बिक रहा तेल*
भारत में पांच राज्‍यों में चुनाव के बाद से ही पेट्रोल व डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। इससे आम जनमानस पर काफी प्रभाव पड़ा है। तेल के दाम बढ़ने से महंगाई भी बढ़ रही है। सोमवार को भी पेट्रोल और डीजल के दाम में 40-40 पैसे की वृद्धि हुई है। दो सप्‍ताह में लगभग 12 बार दाम बढ़ने से लोगों की जेब अधिक ढीली हो रही है। ट्रांसपोर्ट से आने वाली सामग्रियों की कीमत भी लगातार बढ़ने लगी है। बढ़ती महंगाई से आम व्‍यक्ति परेशान है। उम्‍मीद तो यह भी जताई जा रही है कि पेट्रोलियम कंपनियां अभी रेट और बढ़ा सकती हैं। अलीगढ़ में सोमवार को पेट्रोल- 103.78 तथा डीजल-95.31 रुपये प्रति लीटर है रूस यूक्रेन युद्ध का असर पूरी तरह से आमजन पर पड़ रहा है। हालात यह हैं कि नवरात्रि में रोजाना दाम बढ़ रहे हैं। अलीगढ़ में पेट्रोल डीजल के दाम रोजाना बढ़ रहे हैं। रामघाट रोड पर मौजूद उमा ओटोमाबाइल्‍स के मालिक मोहित माहेश्‍वरी ने बताया कि दामों में बढ़ोत्‍तरी होने के बाद चार अप्रैल सोमवार को पेट्रोल- 103.78 तथा डीजल-95.31 रुपये प्रति लीटर है। बढ़े हुए दाम सुबह से ही लागू हो गए हैं।

964 views