4500 लोगों की नागरिकता को लेकर कलेक्टर से मिली सिंधी समाज का प्रतिनिधिमंडल

4500 लोगों की नागरिकता को लेकर कलेक्टर से मिली सिंधी समाज का प्रतिनिधिमंडल
इंदौर. पाकिस्तान से आए सिंधी समाज के लोगों की भारतीय नागरिकता को लेकर सिंधी समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने सांसद प्रतिनिधि चंद्रकुमार माखिजा के नेतृत्व में कलेक्टर लोकश जाटव से मुलाकात की। समाज ने नागरिकता मामले में प्रशासनिक सुस्ती पर नाराजगी जताई। कलेक्टर ने आश्वस्त करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले ज्यादा से ज्यादा मामलों का निराकरण कर देंगे।
समाजजनों ने बताया कि इंदौर में करीब 4800 सिंधी लोगों की नागरिकता पेंडिंग थी। केंद्र सरकार से मिली हरी झंडी और तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की सख्ती के बाद भी सिर्फ 300 को ही नागरिकता मिली है। 4500 मामले ऐसे हैं जिनका निराकरण होना है। इन पर जल्दी फैसला लें। कलेक्टर ने कहा कि सोमवार को प्रकरण की जानकारी बुलवाता हूं। मामलें के अटकने की वजह जानता हूं और कोशिश करता हूं जल्द निराकरण हो। प्रतिनिधि मंडल में भोजराज वाधवानी, जयपाल गेही और कमल कस्तूरी भी शामिल थे।

2060 views