काव्य सुरभि में बिखरे हास्य व्यंग्य के रंग*

*काव्य सुरभि में बिखरे हास्य व्यंग्य के रंग*
इंदौर। सेवा सुरभि के ‘झंडा ऊंचा रहे हमारा’ अभियान के अंतर्गत गुरूवार की रात जाल सभागृह में शहर के प्रख्यात कवि डाॅ. राजीव शर्मा के संयोजन में कवि सम्मेलन ‘काव्य सुरभि’ का आयोजन हुआ। संस्कृतिकर्मी संजय पटेल अभियान के संबंध में जानकारी दी। इस कवि सम्मेलन में वीर रस के साथ हास्य व्यंग्य के खूब रंग बिखरे। कवि अशोक चारण, फिरोज सागर एवं नंदकिशोर अकेला जैसे सशक्त हस्ताक्षर ने काव्य पाठ किया।
इस अवसर पर समाजसेवी विष्णु बिंदल, टीकमचंद गर्ग, किशनलाल ऐरन,बीजेपी के नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा,वरिष्ठ पत्रकार राजेश चेलावत,स्टेट प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल,वरिष्ठ पत्रकार कीर्ति राणा और संस्था अध्यक्ष ओपी नरेड़ा ने दीप प्रज्ज्वलित किया।

1920 views