अरबपतियों की सूची में ये भारतीय भी*
हालांकि, दुनिया के टॉप 10 अमीरों की बात करें तो इनमें से आठ अमरेकी है, जबकि एक भारतीय और एक फ्रेंच अरबपति शामिल है। भारतीय अरबपति की बात करें तो टॉप 10 में मुकेश अंबानी दसवें स्थान पर है और फ्रेंचमैन बर्नार्ड अर्नाल्ट सूची में तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। भारतीय अरबपतियों की बात करें तो फोर्ब्स की सूची में विप्रो के अजीम प्रेमजी 34.4 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ 36वें स्थान पर हैं। एचसीएल के शिव नादर 28.9 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ 46वें स्थान पर, जबकि डीमार्ट के राधाकिशन दमानी 20.7 अबर डॉलर नेटवर्थ के साथ 75वें स्थान पर है, वहीं स्टील किंग लक्ष्मी मित्तल 20.2 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ 78वें स्थान पर काबिज हैं।






