मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 10 अप्रैल से महिला सुरक्षा का विशेष अभियान, बीट स्तर पर तैनात होंगी कान्स्टेबल*
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार का फोकस महिला सुरक्षा के साथ नारी शक्तिकरण पर रहता है। मुख्यमंत्री के रूप में अपने पहले कार्यकाल में प्रदेश की कानून-व्यवस्था को शीर्ष वरीयता पर रखने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को भी महिला सुरक्षा को लेकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक तथा शासन व पुलिस के शीर्ष अधिकारियों के साथ योजना तैयार की।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर दस अप्रैल से प्रदेश भर में मिशन शक्ति के अंतर्गत कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। महिला सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे लेकर पुलिस व अभियोजन विभाग को पूरी मुस्तैदी से अपने कदम बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि विभाग की तरफ से सभी तैयारियों को समय पूरा कर लिया जाए। नवरात्र से महिला सुरक्षा के लिए विशेष अभियान के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि बीट स्तर पर महिला कान्स्टेबल को तैनात किया जाए। जिससे कि महिला तथा बच्चियों की सुरक्षा पर गहन निगरानी होगी।






