हाइवे का सफर हो गया महंगा, अब टोल पर देने पड़ रहे हैं इतने रुपये

हाइवे का सफर हो गया महंगा, अब टोल पर देने पड़ रहे हैं इतने रुपये*
अलीगढ़ समेत देश के हाईवे पर चलना गुरुवार रात 12 बजे से महंगा हो गया। रात से ही भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने टोल में वृद्धि कर दी है। इससे जिले में गभाना और मडराक टोल से निकलने वाले वाहन चालकों पर भार पड़ रहा है। इससे निजी वाहन चालकों के साथ ही बस, टैक्सी का सफर करने वालों को भी जेब ढीली करनी पड़ेगी। 15 रुपये से लेकर 100 रुपये तक किराया बढ़ा है,अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे पर गभाना में टोल प्लाजा है। यहां पहले ही टोल अधिक है, जिससे वाहन चालकों को भार पड़ता है। अब 31 मार्च की रात 12 बजे से टोल बढ़ने जा रहा है। कार, जीप, लाइट मोटर वाहन के लिए पहले 160 रुपये टोल के देने पड़ते थे, मगर अब 175 रुपये टोल देने पड़ेंगे। दोनों तरफ के 265 रुपये टोल पड़ेगा। कामर्शियल वाहन पहले 245 था, अब 270 रुपये पड़ेगा। दोनों तरफ का 405 रुपये टोल पड़ेगा। इसी प्रकार बस और ट्रैक टोल टैक्स 540 रुपये होगा। दोनों तरफ से 815 रुपये होगा। मल्टी टैक्सवेल वाहनों के 820 रुपये रुपये पड़ेगा। दोनों तरफ से 1230 रुपये पड़ेगा। ओवर साइज वाहन 1075 रुपये पड़ेगा। दोनों तरफ से 1610 रुपये पड़ेगा। लोकल पास पहले 285 रुपये था, अब 315 रुपये है। वाहनों पर टोल टैक्स बढ़ने से जाहिर है किराया बढे़ेगा।

1179 views