उत्तर प्रदेश में बढ़ती महंगाई को लेकर समाजवादी पार्टी ने प्रदेश सरकार को घेरा, कहा- अपनी तिजोरी भरने पर लगी डबल इंजन सरकार*

उत्तर प्रदेश में बढ़ती महंगाई को लेकर समाजवादी पार्टी ने प्रदेश सरकार को घेरा, कहा- अपनी तिजोरी भरने पर लगी डबल इंजन सरकार*
उत्‍तर प्रदेश में नई सरकार के गठन के बाद महंगाई दोगुना रफ्तार से बढ़ रही है। समाजवादी पार्टी ने हर रोज बढ़ रही महंगाई को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार और केन्‍द्र सरकार को घेरा। पूर्व मुख्‍यमंत्री अखि‍लेश यादव ने प्रदेश सरकार पर हमलावर होते हुए कहा क‍ि सरकार स‍िर्फ अपनी त‍िजोरी भर रही है। इस सब के बीच बड़ी खबर यह है क‍ि प‍िछले दस द‍िनों से हो रही लगातार बढ़ोतरी के बाद आज तेल कंपन‍ियों ने पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी नहीं की है ज‍िससे आम आदमी को कुछ राहत मिलने की उम्‍मीद है। वहीं आज से कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर एक झटके में 250 रुपये महंगा हुआ है।

1022 views