राहुल गांधी ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार को घेरा, नकवी बोले सोनिया-मनमोहन के घर पदयात्रा करे कांग्रेस*
देशभर में पेट्रोल-डीजल के दाम दिन भर दिन बढ़ते जा रहे हैं। इसी बीच सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस भी एक्टिव मोड में आ गई है। आज कांग्रेस के कई सांसद विजय चौक पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बता दें कि इस प्रदर्शन में राहुल गांधी भी शामिल हुए हैं। कांग्रेस ने इसके साथ ही देशभर में बढ़ती कीमतों के विरोध का आह्वान किया है।कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी आज शिमला में ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में पार्टी की हिमाचल प्रदेश इकाई के साथ विरोध प्रदर्शन किया। वहीं दूसरी ओर विजय चौक पर प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि जब दुनिया में कच्चे तेल के दाम सबसे कम थे तब भी यह सरकार पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ा रही थी। उन्होंने कहा कि 101 रुपये के तेल में से 52 रुपये सरकार एक्साइज टैक्स के रूप में ले रही है जो की जनता के साथ धोखा है।प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी ने सरकार को घेरते हुए कहा कि पिछले 10 दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम 9 गुना बढ़ चुके हैं और सरकार हाथ धरे बैठी है। उन्होंने कहा कि हम मांग करते हैं कि बढ़ती कीमतों को नियंत्रण में लाया जाए। कांग्रेस नेता ने साथ ही कहा कि पार्टी इस मुद्दे पर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी।इस बीच तमिलनाडु से इसकी तस्वीरें भी सामने आने लगी हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेन्नई के कोयम्बेडु में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और सरकार से कीमतों में कमी की मांग की






