इमरान का यू-टर्न, आज नहीं करेंगे राष्‍ट्र को संबोधित, नहीं देंगे इस्‍तीफा, विपक्ष का दावा- उसके पास है 175 सदस्‍यों का समर्थन

इमरान का यू-टर्न, आज नहीं करेंगे राष्‍ट्र को संबोधित, नहीं देंगे इस्‍तीफा, विपक्ष का दावा- उसके पास है 175 सदस्‍यों का समर्थन*
प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बड़ा यू-टर्न लेते हुए आज राष्‍ट्र को संबोधित नहीं करने का फैसला किया है। पीटीआई सीनेटर फैसल जावेद खान ने कहा कि बुधवार के लिए निर्धारित इमरान खान के संबोधन को स्थगित कर दिया गया है। वहीं पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे। दूसरी ओर विपक्ष ने दावा किया है कि उन्‍हें सरकार गिराने के लिए 175 सदस्‍यों का समर्थन हासिल है,वहीं पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट के अध्यक्ष मौलाना फजलुर रहमान ने बुधवार को कहा कि विपक्ष को 175 सांसदों का समर्थन प्राप्त हो गया है। बता दें कि प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित करने के लिए विपक्ष को केवल 172 सदस्यों के समर्थन की जरूरत है। हालांकि सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) को एक और झटका लगा है। पीटीआई की सहयोगी मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट-पाकिस्तान (एमक्यूएम-पी) ने सत्तारूढ़ गठबंधन से अपना नाता तोड़ लिया

896 views