यूपी: अखिलेश की बुलाई बैठक में नहीं पहुंचे शिवपाल सिंह यादव, टूट सकता है सपा-प्रसपा गठबंधन*
यूपी में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायकों की बैठक में न बुलाए जाने से नाराज प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा बुलाई गई सहयोगी दलों की बैठक में नहीं पहुंचे हैं। इससे सपा-प्रसपा गठबंधन टूट की कगार पर पहुंच गया है।शिवपाल सिंह यादव बीते दिनों हुई विधायकों की बैठक में न बुलाए जाने से नाराज थे और कहा था कि वह सपा से विधायक हैं पर उन्हें बैठक के बारे में सूचना तक नहीं दी गई जबकि वह इसी बैठक के लिए कई दिनों से लखनऊ में रुके हुए थे। इसके बाद वह नाराज होकर दिल्ली चले गए। मंगलवार को भी वह बैठक में नहीं पहुंचे






