अलीगढ़ में पेट्रोल की कीमत 100 नाट आउट, डीजल भी शतक के करीब ,आज इस भाव बिक रहा पेट्रोल व डीजल*

अलीगढ़ में पेट्रोल की कीमत 100 नाट आउट, डीजल भी शतक के करीब ,आज इस भाव बिक रहा पेट्रोल व डीजल*
भारत में बीते कई दिनों से पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोत्‍तरी हो रही है। इससे आम जनमानस काफी प्रभावित हुआ है। आगे भी कीमतों में बढ़ोत्‍तरी का अनुमान है। आलम ये है कि पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के ऊपर पहुंच गयी। रुस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से जमाखोरी भी बढ़ रही है। खाद्य तेल की कोई किल्लत नहीं है। बावजूद इसके रिफाइंड आयल की कीमत में 20 से 25 रुपये लीटर का इजाफा हुआ है। मंगलवार को को पेट्रोल व डीजल की कीमतों में क्रमश: 80 व 71 पैसे की बढ़ोत्‍तरी हुई। मंगलवार को पेट्रोल की कीमत 100.22 रुपये हो गयी, जबकि सोमवार को पेट्रोल की कीमत 99.42 रही। डीजल की कीमत मंगलवार को 91.74 तक जा पहुंची जबकि सोमवार को इसकी कीमत 91.03 रही।यूक्रेन रूस में युद्ध अभी जारी है। इसका वैश्विक असर भी देखा जा सकता है। ऐसे में अब पेट्रोल और डीजल के दामों को लेकर चिंता बढ़ गई है। वहीं दूसरी ओर इन दिनों क्रूड आयल के दाम भी आसमान को छू रहे हैं। ऐसे में पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने से आम आदमी को आर्थिक चोट लग रही है।

1098 views