मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पहली बार ली विधानसभा सदस्य की शपथ*
उत्तर प्रदेश विधानसभा के पहली बार सदस्य बने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रोटेम स्पीकर रमापति शास्त्री विधान सभा सदस्य के पद की शपथ दिलाई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 1998 में पहली बार लोकसभा के सदस्य बने थे। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष नेता विरोधी दल अखिलेश यादव ने भी पहली बार विधानसभा सदस्य की शपथ ली।सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ को प्रोटेम स्पीकर रमापति शास्त्री ने विधायक पद की शपथ दिलाई। पहली बार विधायक बने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा के सदस्य पद की शपथ ली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ ग्रहण के दौरान विधानसभा में विपक्ष के नेता अखिलेश यादव से भी सदन में ही मुलाकात की।विधान भवन में विधानसभा सदस्य की शपथ लेने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 18वीं विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथग्रहण का कार्यक्रम शुरू हो रहा है। विधानसभा सदस्यों के स्वागत के लिए तैयार है। हम प्रदेश के विकास को आगे बढाने का संकल्प भी लेंगे। मैं सभी सदस्यों का स्वागत करता हूं। ऐसी अपेक्षा है कि सभी सदस्य सदन की मर्यादा और विकास में सभी रुचि लेकर कार्य करेंगे।






