अलीगढ़ के विधायक अनूप प्रधान का मंत्री बने, दूसरी बार जीतने पर मिला इनाम*
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगीी आदित्यनाथ की सरकार में अलीगढ़ के विधायक अनूप प्रधान मंत्री बन गए हैं। विधायक अनूप प्रधान अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट से दूसरी बार जीते हैं। इसी का उन्हें इनाम मिला है। राज्यमंत्री पद की शपथ लेते ही अलीगढ़ में जश्न मनाया गया। विधानसभा क्षेत्र खैर में ढोल नगाड़ों के मिठाई बांटी गईं।उत्तर प्रदेश की पिछली सरकार में वाल्मीकि समाज से कोई मंत्री नहीं था। वाल्मीकि समाज के वोट बैंक को साधने के लिए भाजपा ने दांव चला है। अनूप प्रधान वल्मीकि के मंत्री बनने को लेकर वाल्मीकि समाज ने भी मांग की थी। प्रदेश के मंत्रीमंडल के लिए चर्चा में आए खैर विधायक अनूप वाल्मीकि समाज से हैं। 17 साल से राजनीति में सक्रिय हैं। वे दूसरी बार विधायक बने हैं। वर्ष 2005 में पिसावा से जिला पंचायत चुनाव लड़ा था। मगर, 125 वोटों से हार गए थे। 2010 में धर्मपुर रकराना से ग्राम प्रधान चुने गए। 2012 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट से खैर विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतरे थे, मगर तीसरे स्थान पर रहे थे। उसके बाद 2012 में अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली। 2017 में फिर भाजपा ने भरोसा जताया और उस भरोसे पर अनूप वाल्मीकि खरे उतरे। पहली बार विधायक चुने गए। 1.24 लाख वोट मिले थे। 2017 में युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रहे है।40 वर्षीय अनूप प्रधान हाईस्कूल पास हैं। इस बार 124198 वोट हासिल कर विधायक बने हैं। उन्होंने 74341 वोटोंं से बसपा की चारू कैन को हराया था।






