कल्‍याण सिंह के पौत्र संदीप सिंह का दूसरी बार मंत्री बने, अलीगढ़ में जश्‍न का महौल

कल्‍याण सिंह के पौत्र संदीप सिंह का दूसरी बार मंत्री बने, अलीगढ़ में जश्‍न का महौल*
उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की सरकार में संदीप सिंह दूसरी बार मंत्री बन गए हैं। वे पूर्व मुख्‍यमंत्री कल्‍याण सिंह के पौत्र हैं। अपने दादा की परंपरागत सीट अतरौली से दूसरी बार विधायक बने हैं। संदीप सिंह दूसरी बार मंत्री बनें हैं। पिछली सरकार में वे शिक्षा व वित्त राज्यमंत्री थे।संदीप सिंह ने राजनीति में 2017 में एंट्री की थी। अतरौली से चुनाव लड़े और जीत हासिल की। प्रदेश में युवा मंत्री के रूप में चर्चित हुए। दूसरी बार विधायक बने संदीप सिंह 30 साल के हैं। उन्होंने एमए पब्लिक रिलेशन एंड स्टेटिक कम्युनिकेशन, लंदन यूनिवर्सिटी से किया था। उन्हें विरासत में सियासत मिली है। दादा कल्याण सिंह यहां से दस बार विधायक रहे। दो बार मुख्यमंत्री और दो राज्यों के राज्यपाल रहे। पिता राजवीर सिंह राजू भैया एटा सांसद हैं। मां प्रेमलता वर्मा पूर्व विधायक हैं।

1097 views