अलीगढ़ में होली कार्यक्रमों में जमकर उड़ा गुलाल, लोगों ने मचाया धमाल

अलीगढ़ में होली कार्यक्रमों में जमकर उड़ा गुलाल, लोगों ने मचाया धमाल*
होली के पर्व का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। होली से पहले शहर के अंदर होली मिलन समारोह की धूम मची हुई है। विभिन्न सामाजिक संगठन और शिक्षण संस्थानों ने कार्यक्रम आयोजित कर होली खेली और शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कई कार्यक्रमों में सांप्रदायिक सौहार्द देखने को भी मिला। इन कार्यक्रमों में लोगों ने जमकर धमाल मचाया। मौज मस्ती करते हुए गुलाल उड़ाया। चाट पकौड़ी और लजीज व्यंजनों का आनंद लिया। विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियां देकर तालियां बंटोरी। अधिकांश कार्यक्रमों में लोगों ने राधाकृष्ण के स्वरूपों के साथ फूलों की होली भी खेली।सांगवान फाउंडेशन द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र सांगवान, निवर्तमान विधायक संजीव राजा, नवनिर्वाचित विधायक ठा. रवेंद्र पाल सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, जीएसटी कमिश्नर एके सिंह, शिवनारायण शर्मा, धर्मेंद्र चौधरी, एडवोकेट सूरजपाल सिंह, आरके चौधरी आदि मौजूद रहे।

1058 views