अलीगढ़ में एमएलसी चुनाव में बीडीसी एवं प्रधान होंगे मुख्य खिलाड़ी

अलीगढ़ में एमएलसी चुनाव में बीडीसी एवं प्रधान होंगे मुख्य खिलाड़ी*
अलीगढ़-हाथरस स्थानीय निकाय विधान परिषद चुनाव नौ अप्रैल को है। इसमें बीडीसी एवं प्रधानों की अहम भूमिका होगी। चुनाव के मुख्य खिलाड़ी यही होंगे। कुल 3533 मतदाताओं में से बीडीसी एवं प्रधानों की संख्या 3085 है।चुनाव में 3533 मतदाता हैं।अलीगढ़ में 2310 और हाथरस में 1223 मतदाता हैं। अलीगढ़ के मतदाताओं में महापौर, सांसद, विधायक एवं एमएलसी के अतिरिक्त जिला पंचायत के सदस्य, नगर निगम के पार्षद, नगर पालिका एवं नगर पंचायत के सभासद, बीडीसी एवं प्रधान मतदाता हैं।मतदाताओं में सबसे अधिक 1156 बीडीसी एवं 867 प्रधान हैं। चुनाव की इनकी अहम भूमिका होगी। अलीगढ़ के 2310 मतों में से 2023 मत बीडीसी एवं प्रधानों की है। हाथरस जनपद में सांसद, विधायक, नगर पालिका एवं नगर पंचायत के सभासद, जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी एवं प्रधान मतदाता हैं।हाथरस के 1223 मतदाताओं में 599 बीडीसी एवं 463 प्रधान हैं। चुनाव की तैयारी कर रहे दावेदार होली के बहाने तैयारी में जुट गए हैं। भाजपा के महानगर अध्यक्ष डॉ. विवेक सारस्वत ने बताया कि हाई कमान द्वारा प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी। 21 मार्च तक नामांकन होना है। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रत्याशी को जिताएंगे।

834 views