यूक्रेन से लौटे छात्रों ने सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ से म‍िलकर सुनाई अपनी पीड़ा, योगी ने कहा- तनाव न लें

यूक्रेन से लौटे छात्रों ने सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ से म‍िलकर सुनाई अपनी पीड़ा, योगी ने कहा- तनाव न लें*
यूक्रेन से सकुशल घर लौटे मेड‍िकल छात्रों ने गोरखपुर में मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान बच्‍चों ने अपनी बातों को सीएम के सामने रखा। मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने बताया क‍ि उत्‍तर प्रदेश के कुल 2,290 छात्र यूक्रेन में रह रहे हैं। इनमें गोरखपुर से 74 बच्चे वहांं थे। 2,078 छात्र वापस आ चुके हैं, शेष को लाने की तैयारी की जा रही है। सीएम ने कहा क‍ि आप युद्धग्रस्त क्षेत्र से आए हैं तो आपको किसी भी तरह का तनाव लेने की ज़रूरत नहीं है, आपको मानसिक रूप से स्वस्थ रहना होगा।इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अपनी आपबीती बताई। बच्‍चों ने बताया क‍ि वह यूक्रेन की सीमा से कैसे बाहर निकले। यूक्रेन की सीमा से बाहर न‍िकलने तक सभी लोग दहशत में थे। भारतीय अध‍िकार‍ियों को देखकर लोगों की जान में जान आई। छात्र-छात्राओं ने भारतीय अध‍िकार‍ियों की तारीफ भी की।

1571 views