पारदर्शिता वह जवाबदेही के साथ होगी पुलिस कार्रवाई

पारदर्शिता वह जवाबदेही के साथ होगी पुलिस कार्रवाई

उज्जैन रेंज आईजी संतोष कुमार सिंह पहुंचे नीमच, पत्रकारों से हुए रूबरू, किया निरीक्षण

नीमच। उज्जैन रेंज आईजी संतोष कुमार सिंह शुक्रवार को नीमच पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद आईजी सिंह पत्रकारों से रूबरू हुए

पत्रकार वार्ता के दौरान आईजी सिंह ने कहा कि आज उनका नीमच जिले में पहला दोराहै। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मौजूद काम काज को देखा। जिससेवहसंतुष्ट है। कुछ एक काम में पुलिसिंग बहुत ही जरूरी है। खास कर सोशल मीडिया से जुड़े मुद्दे और क्राइम की जांच से जुड़े मुद्दे शामिल है। इसके अलावा पुलिस विभाग में पदस्थ विवेचक जैसे एएसआई और एसआई को ट्रैनिंग देने की आवश्यकता है। जिसे लेकर पुलिस अधीक्षक और उप पुलिस अधीक्षक से चर्चा की है। वह पुलिस की पारदर्शिता के बारे में चर्चा की गई है।
कमियों को करेंगे दूर-
वार्ता के दौरान आईजी सिंह ने यह भी कहा कि पुलिस विभाग में किस तरह से बेहतर कार्य किए जा सकते है। उसकी भी लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी। इसके अलावा बीट संबंधित व्यवस्थाओं को देखा जाएगा। बीट में मौजूद अधिकारियों को देखेंगे कि वह कुछ कमी होती है, तो उन्हें बताई जाएगी। ताकि वह गंभीरता से कार्य करेंगें। इसके अलावा यह भी देखा जाएगा कि किस तरह से बीट के अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों से परिचित है।
शिकायतों का होगा शीघ्र निराकरण-
उन्होंने कहा कि शिकायतों के निराकरण में भी कमी की जा सकती है। इसमे कई बार ऐसा होता है कि पुलिस के कई कार्य होते है। अब अगर नीमच की ही बात करें, तो कुल मिलाकर यहां ती एसडीओंपी है, जो कि जांच के साथ गंभीर मामलों में विवेचना के कार्य भी करते है। विवेचना और शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए पुलिस अधीक्षक की और से एक गुगल शिट भी तैयार की गई है। जिसमे ऑन लाइन प्रक्रिया हो जाएगी
शीघ्र करेंगे अपराधियों को बेनकाब-
नीमच में हुई चैन स्नैचिंग की घटना को लेकर उन्होंने कहा कि नीमच में गुरूवार को चैन स्नैचिंग की घटना हुई है। जिन अपराधियों ने नीमच में वारदात को अंजाम दिया है। उन्होंने ठीक एक दिन पहले मंदसौर में भी चैन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया। उसके बाद वह नीमच की और आए, अपराध में कही ना कही कमी आई है। फुटेज के आधार पर अपराधियों को शीघ्र किया जाएगा गिरफ्तार।
पुलिस विभाग है तैयार-
उन्होंने कहा कि पुलिस को अपराध संबंधी मामलों में हमेशा ही चैलेंज मिलते रहते है। आने वाले दिनों ऐसी कई चुनौतियां आएंगी। जिसके लिए हम पुलिस के अधिकारी कर्मचारी हमेशा ही तैयार रहेंगे। हाईवे की व्यवस्थाओं को लेकर उन्होंने कहा कि हाईवे पर लोगों की आवाजाही लगी रहती है। इसलिए वहां की सुरक्षा गंभीर होना चाहिए, मंदसौर और नीमच को सुरक्षित किया जाएगा। इसके लिए लगातार प्रयास जारी है
दोषी बचेगा नहीं वह निर्दोष फसेगा नहीं-
उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व में कई मामलों में दोषी पाए जाने पर कई पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही की गई है। यदि किसी भी पुलिसकर्मी के खिलाफ शिकायत मिलती है, और वह दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ वैद्यानिक कार्यवाही होगी। किसी भी मामले में कोई भी दोषी बचेगा नहीं वह कोई भी निर्दोष फसेगा नहीं।
प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब गंभीरता से दिए, और उन्होंने पारदर्शिता के साथ दो शब्दों में कहा कि कार्य करेंगे, और बेहतर करेंगे।
कैंट थाने का किया निरीक्षण-
आईजी संतोष कुमार सिंह आज ही नीमच के केंट थाने का निरिक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने सीसीटीएनएस, सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों सहित रिकार्ड और रखरखाव को लेकर पुलिस अधिकारीयों और कर्मचारियों की सराहना की। साथ ही आलाधिकारियों को संबंधित व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देशित करेंगे।
इन प्रश्नों के भी दिए जवाब-
पत्रकार वार्ता में पूर्व मैं जिले में घटित अपराधों, एनडीपीएस व अफीम के सीजन में सुरक्षा ,राशन घोटाले में मुख्य आरोपी के गिरफ्तार ना होने, ,गोमाबाई अस्पताल के सामने हुए एक्सीडेंट में दोषी के खिलाफ कार्यवाही करने ,पूर्व नगरपलिका सीएमओ पर कार्यवाही ना होने संबंधी अन्य मामलों के भी जवाब देते हुए उनका शीघ्र निराकरण करने की बात कही।
किया मीडिया का धन्यवाद-
आईजी ने पत्रकार वार्ता की समाप्ति पर सादगी का परिचय देते हुए बड़ी संख्या में उपस्थित मीडिया कर्मियों को धन्यवाद दिया साथ ही उज्जैन मैं महाकाल के दर्शन करने आने का निमंत्रण देते हुए कहा उज्जैन आए तो अवश्य मिले।

1649 views