मंदाकिनी घाट पर साबुन ,शेम्पू ,प्लास्टिक और पालीथिन के उपयोग पर पाबंदी

चित्रकूट : मंदाकिनी घाट पर साबुन ,शेम्पू ,प्लास्टिक और पालीथिन के उपयोग पर पाबंदी
सतना।जिले की धार्मिक नगरी चित्रकूट की मंदाकिनी नदी में साबुन शैंपू के प्रयोग सहित मठ मंदिरों के अलावा अन्य जगहों में आयोजित होने वाले भंडारों में प्लास्टिक/डिस्पोजल की थाली गिलास और अन्य सामग्रियों के विक्रय और उपयोग को किया गया प्रतिबंधित। अब केवल पत्ते के पत्तल/दोना का किया जाएगा उपयोग।साथ ही प्लास्टिक थैली/पन्नी के उपयोग को नगर परिषद प्रशासक एवं एसडीएम मझगंवा पीएस त्रिपाठी द्वारा किया गया पूर्णत: प्रतिबंधित, उपरोक्त आदेश का उल्लंघन करने वाले लोगो पर धारा 188 के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी।

1644 views