दो साल से लॉकडाउन लग रहा था । इस बार भी लॉकडाउन ना लग जाए । इस डर से बहुत कम किसानों ने फूलों की बोवनी की । असर फूलों के दाम पर हो रहा है । फूल पिछले साल से दो से तीन गुना भावों पर बिक रहे हैं । 50 रुपए प्रतिकिलो बिकने वाला गुलाब 150 रुपए प्रतिकिलो तो 100 से 200 रुपए प्रतिकिलो बिकने वाला रजनीगंधा 500 रुपए प्रतिकिलो तक बिक रहा है । गेंदे के दाम में भी तेजी है । यह 90 रुपए प्रतिकिलो बिक रहा है । चूंकि गर्मी शुरू होने को है । ऐसे में आगामी दिनों में फूलों के भाव तेज रहने से किसानों को आगे भी अच्छे भाव मिलने की उम्मीद है । पिछले दो साल की तुलना में भाव तीन गुना ज्यादा हो गए हैं ।
इस बार पिछले साल से ज्यादा भाव हरमाला रोड स्थित श्री महात्मा ज्योति बा फूले फूल मंडी के तेजपाल रेड़ा ने बताया दो साल से लॉकडाउन लगा था । इससे किसानों को भाव नहीं मिल पाए थे । इस बार भी कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा था । ऐसे में फिर लॉकडाउन ना लग जाए । इससे कई किसानों ने फूलों की बोवनी नहीं की । चूंकि उत्पादन कम है । वहीं लग्नसरा का सीजन भी अच्छा है । इससे पिछले साल से अच्छे भाव है । फूल व्यापारी शिवलाल भाटी , रणजीतसिंह भाटी , गोविंद माली ने बताया चूंकि इस बार उत्पादन कम है । इससे भाव ज्यादा है । आगे भी अच्छे भाव मिलेंगे ।







