रतलाम / चांदनीचौक शहर का प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र है । शहर का सोना खरा होने से यहां देशभर के ग्राहक खरीदी के लिए आते हैं । सोना और चांदी मिलाकर यहां रोज 5 करोड़ से ज्यादा का कारोबार होता है । यहां जितना सोना खरा है उतनी खराब यहां कि सड़क है । इतने गड्ढे हो रहे हैं कि रोड से गुजरना मुश्किल है । उड़ती धूल से ग्राहक , कारोबारी सभी परेशान हैं । अफसरों को कई बार शिकायत की , लेकिन रोड बनना तो दूर पेचवर्क तक नहीं किया जा रहा है । इससे ग्राहकों की नारागी भी बढ़ने लगी है । निरीक्षण कर लें तो पता चले पूर्व एमआईसी सदस्य प्रेम उपाध्याय ने बताया 10 साल हो गए हैं । चौमुखीपुल से चांदनीचौक तक तो पूरी रोड ही खराब है । अधिकारी चौमुखीपल से चांदनीचौक का निरीक्षण करें तो स्थित पता चल जाएगी । सराफा बाजार की कोई सुध लेने वाला नहीं है सराफा एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य कीर्ति बड़जात्या ने बताया सड़क इतनी खराब कि गुजरना मुश्किल है । बारिश के बाद शहर के अन्य क्षेत्रों में तो सड़कों की रिपेयरिंग हो गई है , लेकिन सराफा बाजार में तो रिपेयरिंग तक नहीं हुई है । इतने गड्ढे हो रहे हैं कि गुजरना मुश्किल हो रहा है । घास बाजार से चांदनीचौक तक सड़क निर्माण की नगर निगम की प्लानिंग है । नगर निगम ने इसका एस्टीमेट तैयार किया है । क्षेत्र के रहवासी और व्यापारी जब भी नगर निगम से सड़क निर्माण की बात कहते हैं तो एक ही जवाब मिलता है एस्टीमेट बन गया है । बस जल्द ही रोड का निर्माण शुरू कर देंगे । लेकिन आज तक सड़क नहीं बन पाई है । इसके पहले सड़क दस साल पहले बनी थी । फिर किसी ने सुध नहीं ली ।







