जैन समाज में महुना मोईत्रा के संसद में दिए वक्तव्य का देश भर में विरोध


प्रधानमंत्री मंत्री के नाम ज्ञापन
जैन समाज में महुना मोईत्रा के संसद में दिए वक्तव्य का देश भर में विरोध, निंदा
महुना मोईत्रा ने विगत दिनों संसद में अपने भाषण में जैन समाज पर आपत्ति जनक बात कही , जिसका देश भर में विरोध हो रहा है।
मुनिश्री प्रमाण सागर जी महाराज ने भी कहा कि इस ग़ैर ज़िम्मेदाराना वक्तव्य का विरोध होना चाहिए।
आज दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष नरेन्द्र वेद, कैलाश वेद ,गौरव पाटोदी , अंशिका गंगवाल, सुरेन्द्र जैन ,डीके जैन ,प्रदीप बडजात्या, अनामिका मनोज बाकलीवाल,रवि जैन , नीरज जैन , राजेश पी जैन , पिंकेश टोग्या , जैनेश झांझरी, अशोक काला , मनीष अजमेरा, नकुल पाटोदी ने देवास सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी से भेंटकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
इस विश्वास के साथ की सांसद महोदय समाज की पीढ़ा को संसदीय पटल पर रखेंगे ही नहीं बल्कि पुरज़ोर तरीक़े से उक्त वक्तव्य को हटाने के लिए समाज का पक्ष रखेगे।
समाज की माँग है कि मोईत्रा के संसद में कि गई अभद्र टिप्पणी को संसदीय कार्यवाही से विलोपित किया जाए साथ ही मोईत्रा को संसदीय पटल पर भी माफ़ी की माँग की गई है।
माननीय सांसद महोदय जो कि जज के पद से इस्तीफ़ा देकर सांसद बने , वे भी इस बात से सहमत थे कि सांसद मोईत्रा का वक्तव्य ग़ैर ज़िम्मेदाराना है।
ज्ञापन का वाचन नकुल पाटोदी ने किया


963 views