रतलाम स्थापना दिवस उत्सव समिति द्वारा आज स्थापना दिवस को चालीस मेहनतकश हम्माल भाइयो को हाथ ठेला गाड़ी वितरित कर सेवा कार्य के रूप में मनाया।

रतलाम स्थापना दिवस उत्सव समिति द्वारा आज स्थापना दिवस को चालीस मेहनतकश हम्माल भाइयो को हाथ ठेला गाड़ी वितरित कर सेवा कार्य के रूप में मनाया।
श्री कुशाभाऊ जी ठाकरे के जन्म शताब्दी वर्ष में पूर्व में भी 40 गाड़ी वितरित की जा चुकी है।
अपने उद्बोधन में रतलाम स्थापना उत्सव समिति के संयोजक श्री हिम्मत कोठारी ने कहा कि हमे राजनीति में लाने वाले श्री ठाकरे जी कहते थे कि हमेशा मदद की प्रवर्ती रखना न कि मांगने की। हमने उनके इन्ही संस्कारो को अंगीकार करने का सदा प्रयास किया है।
जब हमने यह देखा कि मेहनतकश हम्माल भाइयो को गाड़ी के लिए किराए के प्रतिदिन 20 रुपए देने पड़ते है, तब यह ख्याल आया कि क्यों न इन्हें इनकी खुद की गाड़ी मिले।
तब कई लोग सहयोग के लिए आगे बढ़कर आये और पहले 40 और अब 40 गाड़ी हम भेंट कर पा रहे है। आज जब कोरोना में सबकी स्तिथि दयनीय है, ऐसे में यदि सम्पन्न वर्ग इसी तरह आगे बढ़कर गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करे तो एक बहेतर समाज की स्थापना से कोई रोक नही सकता।
रतलाम स्थापना दिवस और ठाकरे जी के जन्मशताब्दी वर्ष में हम इस तरह के कार्य कर अपने कर्तव्य का पालन करने का प्रयास कर रहे है।

रतलाम पुलिस अधीक्षक अभिषेक जी तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने रतलाम नगर के दानदाताओं का आभार व्यक्त करता हूं।
समाज तब ही बदलेगा जब असंतोष, अभाव व असमानता का दौर खत्म होगा सभी को एक समान भावना से सोचना होगा ।

रतलाम जिलाधीश कुमार पुरषोत्तम जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि रतलाम नगर के स्थापना दिवस की तरह राज्य सरकार द्वारा भी प्रत्येक नगर के स्थापना दिवस मनाये जाने का निर्णय लिया है।
जरूरत मन्दो को हाथगाडी देने से बेहतर कार्यक्रम स्थापना दिवस पर नहीं हो सकता।
शास्त्रों में भी लिखा है कि नर सेवा ही नारायण सेवा है , कलयुग में दरिद्र को ही नारायण कहां गया है।
मालवा की विशेषता दान देने की रही है, रतलाम में कोरोना महामारी काल में भी लोगों ने मदद की।
रतलाम शहर की सांस्कृतिक परंपरा को जीवित रखते हुए संकट में कोई गरीब है तो सक्षम लोग मदद के लिए तत्काल आते हैं।
हिम्मत जी कोठारी जिस प्रकार से सेवा कार्य करते है वो बहुत सराहनीय है ।
इस अवसर पर मुख्य आतिथ्य जिलाधीश श्री कुमार जी पुरषोत्तम।
विशेष आतिथ्य पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक जी तिवारी का रहा।
समिति सयोजक श्री हिम्मत जी कोठारी साहब उपस्तिथ रहे।

1111 views