इंदौर में फिर गैंगरेपः मेट्रोमोनियल साइट पर दोस्त बनाकर युवती से दुष्कर्म
मेट्रोमोनियल साइट पर इंदौर के लड़के ने छत्तीसगढ़ की युवती से दोस्ती बनाकर फार्म हाउस पर बंधक बनाया,
इंदौर में लगातार दूसरे दिन गैंगरेप की घटना सामने आई है। छत्तीसगढ़ की एक युवती को इंदौर के एक युवक ने मेट्रोमोनियल साइट पर पहले दोस्त किया और फिर उसे इंदौर में अपने फार्म हाउस पर डेढ़ महीने तक बंधक बनाकर दोस्तों के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। आरोपियों ने युवती के साथ न केवल दुष्कर्म किया बल्कि उसे मानवीय ढंग से उसके प्रायवेट पार्ट और शरीर के कई हिस्सों को सिगरेट से जलाकर प्रताड़ित भी दिया।
यहॉ बिल्डर और उसके दोस्तो ने युवती को डेढ़ महीने तक फार्म हाउस पर बंधक बनाया और दुष्कर्म किया साथ ही उसके प्राइवेट पार्ट और बॉडी के दूसरे हिस्सों को सिगरेट से जलाया गया व दांतो से भी काटा। पुलिस 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार। मुख्य आरोपी राजेश विश्वकर्मा है। इसके अलावा अंकेश बघेल,विवेक विश्वकर्मा और विपिन भदोरिया के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।
छत्तीसगढ़ में रहने वाली पीड़िता को फार्म हाउस मालिक राजेश विश्वकर्मा लेकर आया था। राजेश से उसकी पहचान मेट्रोमोनियल साइट पर हुई थी औऱ उसने उससे शादी का वादा कर उसे अपने फार्म हाउस पर रखा था। फार्म हाउस पर उसके दोस्त अंकेश बघेल, विवेक विश्वकर्मा और विपिन भदौरिया भी आते-जाते थे। उनसे भी राजेश ने जान-पहचान करा दी थी। आरोपियों ने उसके साथ रेप किया। डेढ़ महीने तक यह सिलसिला चलता रहा। दुष्कर्म के साथ आरोपियों ने रेप के दौरान उसके प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से दागा। शरीर के कई हिस्सों में भी दांत से काटा। एक बार तो वह बहुत ज्यादा घायल हो गई। तब उसका इलाज कराकर चुप करा दिया था।
युवती को धमकाकर वापस भेजा
बताया जाता है कि दुष्कर्म और प्रताड़ना देने के बाद उसे राजेश ने अपने साथी विपिन के साथ छत्तीसगढ़ वापस भेजा था। उसे उन्होंने अपने साथ हुए दुष्कर्म और प्रताड़ना किसी को नहीं बताने की धमकी भी दी थी। इन लोगों ने उसे चाकू दिखाकर हत्या की धमकी दी थी। वह परिवार के पास चली गई। युवती ने शनिवार को इंदौर आकर पुलिस में शिकायत की।
शुक्रवार को भी गैंगरेप की एफआईआर हुई थी
गौरतलब है कि एक दिन पहले ही इंदौर में गंधवानी की रहने वाले 32 वर्षीय एक महिला के साथ भी गैंगरेप का मामला सामने आया था। पीड़ित महिला ने घटना शुक्रवार रात की बताई थी। वह जब इंदौर से सूरत जाने वाली बस का इंतजार कर रही थी तो उसके एक बस चालक व परिचालक ने दुष्कर्म किया था जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।






