चीन में कोरोना वायरस महामारी का कहर बढ़ता जा रहा है।

चीन में कोरोना वायरस महामारी का कहर बढ़ता जा रहा है। वह भी ऐसे समय जब शी जिनपिंग की सरकार बीजिंग में होने वाले शीतकालीन ओलंपिक खेलों की तैयारी में जुटी है। लगातार खराब होती स्थितियों से निपटने के लिए अब आन्यांग शहर में भी प्रशासन ने लॉकडाउन लगाने का एलान कर दिया है। इसी के साथ अब चीन में कुल तीन शहर ऐसे हैं, जहां कोरोना के केस बढ़ने के बाद सख्त लॉकडाउन लगा दिया गया है।

कहां-कहां लगा लॉकडाउन?
शीतकालीन ओलंपिक से पहले कोरोना के बढ़ते केसों के चलते चीन के शियान और तियानजिन शहर में लॉकडाउन लगाया चुका है। अधिकारियों ने मंगलवार को आन्यांग को भी पूर्ण प्रतिबंध लगाने की घोषणा कर दी। इसी के साथ चीन में अब करीब दो करोड़ लोग अपने घरों में रहने के लिए मजबूर

1579 views