ई-गवर्नेन्स में उत्कृष्टता हेतु स्वर्ण मेडल प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह व दो लाख की नगद राशि से नगर निगम इंदौर हुआ सम्मानित

ई-गवर्नेन्स में उत्कृष्टता हेतु स्वर्ण मेडल प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह व दो लाख की नगद राशि से नगर निगम इंदौर हुआ सम्मानित

इन्दौर, दिनांक 06 जनवरी 2022। आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल ने बताया कि, हैदराबाद में सम्पन्न हुए 24 वे राष्ट्रीय ई-गवर्नेन्स सम्मेलन में नगर निगम इन्दौर द्वारा संचालित एप 311 सेवा हेतु इन्दौर नगर निगम ने ई-गवर्नेन्स के स्वर्ण पुरस्कारों की श्रेणी में अपना स्थान बनाया है, जिसके लिये नगर निगम को केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रोद्योगिक मंत्री श्री जितेन्द्र सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं रुपये 02 लाख के नगद पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। उक्त पुरुस्कार तत्कालीन स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम,इन्दौर डाॅ. नटवर शारडा द्वारा हैदराबाद में गृहण किया गया।

ज्ञातव्य है कि, इन्दौर नगर निगम में तत्कालीन स्वास्थ्य अधिकारी के साथ जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयक का दायित्व संभाल रहे डाॅ0 नटवर शारडा की अनुकरणीय पहल पर नगर निगम के एप 311 में अन्य बातो के साथ जन्म मृत्यू एवं विवाह पंजीयन के कार्य को भी इस प्रकार सम्बद्ध कर दिया गया कि यह पोर्टल अब सेवा पोर्टल के रुप में भी कार्य करने लगा है जिसके परिणामस्वरुप अब दुनिया भर में कही भी नगर निगम इन्दौर संे संबंधित जन्म मृत्यु एवं विवाह के पंजीयन का प्रमाण पत्र आॅनलाईन प्राप्त किया जा सकते है। इस प्रकार का नवाचार करने वाला इन्दौर नगर निगम यह देश और विदेश का पहला संभवतः नगर निगम होगा।

उक्त पुरस्कार धरण करने हेतु राष्ट्रीय सम्मेलन में आयुक्त, नगर निगम श्रीमती प्रतिभा पाल तथा तत्कालीन स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. नटवर शारडा को आमंत्रित किया गया था

971 views