राज्यपाल श्रीमती पटेल से काउंसलर जनरल डॉ. आलोक द्रोलिया ने की भेंट*

*राज्यपाल श्रीमती पटेल से काउंसलर जनरल डॉ. आलोक द्रोलिया ने की भेंट*
इंदौर।राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल दो दिवसीय इंदौर भ्रमण पर हैं। इस दौरान राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से सिबोरगा किंगडम द्वारा मनोनीत काउंसलर जनरल (यूरोपियन कन्ट्री) डॉ. आलोक द्रोलिया ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल श्रीमती पटेल की पहल पर शुरू किये गये विशेष अभियान के तहत बच्चों के अध्ययन के लिये 1500 पुस्तकें भेंट की। इस अवसर पर श्रीमती पटेल को श्री द्रोलिया ने सोलर पावर लैम्प तथा वेस्ट पेपर से पेंसिल बनाये जाने की यूनिट के संबंध में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वेस्ट पेपर से पेंसिल बनाने के अनेक फायदे हैं। पेंसिल अनुपयोगी होने के बावजूद भी उपयोगी रहेगी। वेस्ट पेपर की पेंसिल में बीज लगे रहते हैं। इसे अगर भूमि में डाल दिया जाये, तो इससे उपयोगी पौधे तैयार हो जाते हैं।

2642 views