तपोभूमि प्रणेता मुनि श्री प्रज्ञासागर जी महाराज का स्वर्ण जयंती महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया
संयम के मार्ग पर जो नियमित चलते हैं उनका हर दिन स्वर्ण में होता है ;-मुनि प्रज्ञा सागर जी महाराज
मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, मोहन यादव एवं विधायक पारस जैन, मालिनी गॉड ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ
मालिनी गौड़ को सेवा पुरस्कार दिया गया
उज्जैन।। महावीर तपोभूमि प्रणेता मुनि श्री प्रज्ञा सागर जी महाराज का 50 वा जन्म जयंती महोत्सव आज स्वर्ण जयंती महोत्सव के रूप में मनाया गया जिसमें मंत्री, विधायक एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित हुए देशभर से लोग श्री महावीर तपोभूमि पहुंचे और पूरे दिन उत्सव के रूप में इस दिन को मनाया गया एवं एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए 365 दिन ही जन्म जयंती महोत्सव स्वर्ण महोत्सव के रूप में मनाने का संकल्प लिया जिसमें 360 डिग्री पर जीवन के सभी आयामों को छूने की कोशिश की जाएगी इस संकल्प के साथ कार्यक्रम बनाया गया
तपोभूमि ट्रस्ट के सह सचिव डॉ सचिन कासलीवाल ने बताया कि सुबह से ही श्री महावीर तपोभूमि में सर्वप्रथम भगवान महावीर का अभिषेक दूध, जल ,केसर, से हुआ तत्पश्चात 50 परिवारों द्वारा गुरुदेव की महापूजा का आयोजन हुआ तत्पश्चात दोपहर 12:30 बजे तपोभूमि से तपोभूमि चौराहे तक परेड निकाली गई जिसमें गुरुदेव द्वारा निर्मित 5 तीर्थ स्थानों के लोग परेड में सम्मिलित हुए महिलाएं बच्चे और युवा की एक टीम टोली के रूप में पुरुष सफेद, महिलाएं केशरिया वस्त्र में बच्चे जैकेट में एवं बच्चियां सभी के अलग-अलग कलर वस्त्र में पांच प्रकार की पगड़ी में पांच बैंड के साथ निकाली गई तत्पश्चात परेड श्री महावीर स्वामी के समक्ष पहुंची जहां पर भगवान और गुरुदेव को परेड में सम्मिलित लोगों ने जय घोष के साथ नमोस्तु किया तत्पश्चात धर्म गीत गाकर धर्म ध्वजा मुनि श्री प्रज्ञा सागर जी महाराज के सानिध्य में विधायक पारस जैन संस्थापक अध्यक्ष अशोक जैन चाय वाला अध्यक्ष कमल मोदी सचिव दिनेश जैन सुपर फार्मा एवं देशभर से आए समस्त तीर्थों के 1,1 प्रमुख व्यक्तियों के साथ मिलकर कराया गया तत्पश्चात गुरुदेव को मुख्य पंडाल स्थल पर ले जाया गया जहां पर मध्य प्रदेश शासन के लघु उद्योग एवं आईटी मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ,उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव विधायक पारस जैन, मालिनी गौड़ इंदौर एवं प्रमुख लोगों द्वारा चित्र अनावरण,दीप प्रज्वलन किया गया तत्पश्चात मालिनी गौड़ को प्रज्ञा सागर सेवा सम्मान पुरस्कार से नवाजा गया क्योंकि उन्होंने इंदौर की सेवा अद्भुत रूप से की व पांच बार इंदौर को देश का नंबर वन स्वच्छता अभियान का पुरस्कार दिलवाने में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई इस हेतु उन्हें सेवा सम्मान पुरस्कार से नवाजा गया व अतिथियों ने अपना अपना उद्बोधन दिया एवं सभी का सम्मान श्री महावीर तपोभूमि ट्रस्ट द्वारा किया गया तत्पश्चात प्रज्ञा बाल मंच का एक सुंदर नृत्य ,प्रज्ञा पुष्पा मंच का धार्मिक एवं संस्कृति का अनूठा नृत्य ,प्रज्ञा कला मंच का महाराज जी के जीवन पर आधारित एक सुंदर नाटिका प्रस्तुत की गई तत्पश्चात प्रज्ञा सागर जी महाराज जी ने अपने प्रवचन ने कहा कि जो लोग संत होते हैं महंत होते हैं संयम के मार्ग पर चलते हैं उनका हर दिन स्वर्ण मय होता है स्वर्ण जयंती आज मनाई गई आज से संयम के मार्ग पर चलने के लिए संकल्प लेना चाहिए तभी आपके जीवन भी स्वर्ण मय होंगे तत्पश्चात गुरुदेव की के पाद प्रक्षालन ,शास्त्र भट्ट एवं आरती का आयोजन किया गया अशोक जैन चाय वाला, नवीन जैन गाजियाबाद, आदि को लाभ प्राप्त हुआ तत्पश्चात संपूर्ण समाज का वात्सल्य भोज एवं शाम को भगवान की आरती मुनि श्री की आरती एवं विनियम जली सभा श्री महावीर तपोभूमि आयोजित हुई संपूर्ण कार्यक्रम में ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष इंदर मल जैन उपाध्यक्ष विमल जैन धर्म चंद पाटनी, सह कोषाध्यक्ष अतुल सोगानी एवं तपोभूमि ट्रस्ट के पवन बोहरा, सुनील जैन ट्रांसपोर्ट, धर्मेंद्र सेठी, अनिल जैन बुखारिया, ओम अंजू जैन, सारिका जैन, रमेश जैन एकता ज्वेलर, संजय नीलू बड़जात्या, सौरभ रश्मि कासलीवाल, राजेंद्र लुहाडिया, सुशील गोधा, गिरीश चंदा बिलाला, विनी बखारिया, पुष्पराज ज्योति जैन, धीरेंद्र सेठी, वीरसेन जैन, स्नेह लता सोगानी, निर्मल सेठी, दीपक जैन, हेमंत अंजू गंगवाल, सागर जैन, संजय जैन, देवेंद्र जैन, सुधीर चांदवड, शिखर जैन,जयेश जैन,सुरेश जैन आदि ने किया श्री महावीर तपोभूमि ट्रस्ट, दिगंबर जैन समाज, प्रज्ञा कला मंच , प्रज्ञा बाल मंच, एवं देश भर से आए गुरु भक्तों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए








