औद्योगिक क्षेत्र रेहटा-खड़कोद के विकास कार्य शीघ्र पूर्ण हो-पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस
बुरहानपुर। पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने बुरहानपुर के औद्योगिक क्षेत्र रेहटा-खड़कोद के अधौसंरचना विकास कार्यांे को लेकर कलेक्टर प्रविणसिंह को पत्र प्रेषित किया तथा आ रही कठिनाईयों को दूर कर विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण किए जाने की बात कही।
श्रीमती चिटनिस ने कहा कि वर्ष 2017 में लगभग 80 एकड़ भूमि रेहटा-खड़कोद में उद्योग नगर हेतु चिन्हित कर नए उद्योग नगर का विकास कार्य लगभग 50 वर्षांे के पश्चात प्रारंभ किया गया था। ए.के.व्ही.एन.द्वारा अधौसंरचना विकास कार्य में राशि 25 करोड़ रूपए से अधिक का व्यय मध्यप्रदेश शासन द्वारा किया जा चुका हैं।
श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि ताप्ती नदी पर स्थित बसाड़ बैराज से पानी औद्योगिक क्षेत्र को दृष्टिगत रखते हुए लाने की कार्यवाही पूर्ण नहीं हो पा रही है। नगर निगम बुरहानपुर, जल संसाधन विभाग एवं ए.के.व्ही.एन. के अधिकारियों में सामंजस्य स्थापित कर तत्काल निराकरण कर इस विलंब के लिए जवाबदेही सुनिश्चित की जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोटर्स के लिए भी औद्योगिक क्षेत्र में भूखंड सुनिश्चित करने की आवश्यकता है क्योंकि हर प्रकार उद्योगांे के लिए ट्रांसपोटर्सेशन की आवश्यकता होती ही है। औद्योगिक क्षेत्र के पहुंच मार्ग, सड़के एवं पुल-पुलियाओं का निर्माण हेतु कलेक्टर बुरहानपुर द्वारा टेक-अप किया जाना उचित होगा।
दिनांक:- 29 जून 2021
01






