अध्ययन: स्वाद और गंध के लिए करना पड़ सकता है लंबा इंतजार
क्या कोरोना का शिकार होने के बाद आपका स्वाद चला गया है या फिर आपको कोई गंध नहीं आती।एक अध्ययन में यह सामने आया है कि ऐसी स्थिति में सामान्य होने के लिए लंबा इंतजार भी करना पड़ सकता है।यह अवधि एक साल तक भी हो सकती है।2020 में कोरोना महामारी की शुरुआत में जब मरीज सामने आ रहे थे, उस दौरान तेजी से स्वाद और गंध जाने की शिकायतें सामने लगीं। फ्रांस में स्ट्रासबर्ग के यूनिवर्सिटी हास्पीटल ने ऐसे 97 लोगों पर अध्ययन किया, जिनकी कोरोना होने के बाद स्वाद और गंध की शक्ति चली गई थी।इनमें केवल 51 लोग ऐसे रहे, जिनकी जल्द ही स्वाद और गंध की शक्ति नहीं लौटी।अध्ययन में इन 51 मरीजों को अपनी रिपोर्ट खुद ही देने मेडिकल जर्नल जामा नेटवर्क ओपन में के लिए कहा गया।यह अध्ययन अब प्रकाशित हुआ है।






